धरती पर गिरे चीन के अनियंत्रित रॉकेट को लेकर NASA ने लगाई लताड़

Updated : May 09, 2021 21:24
|
Editorji News Desk

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चीन को लापरवाही के लिए लताड़ लगाई है. दरअसल चीन का एक रॉकेट अंतरिक्ष से धरती पर लौटते वक्त बेकाबू हो गया और वो हिंद महासागर में आ गिरा. चीन ने घटना की जानकारी दी तो नासा ने कहा कि ये साफ है कि चीन अंतरिक्ष के मलबों के मामले में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाने में विफल हो रहा है. अंतरिक्ष में जाने वाले देशों की ये जिम्मेदारी है कि अंतरिक्ष से वापस आने वाले वस्तुओं को लेकर धरती पर रहने वाले लोगों के खतरे को कम करें और ऐसे ऑपरेशन्स की पारदर्शिता बनाई जाए. बता दें कि चीन का अनिंयत्रित रॉकेट आखिरकार बिना किसी को नुकसान पहुंचाए, हिंद महासागर में मालदीव्स के पास गिर गया. एक हफ्ते से परेशान दुनिया भर के लोगों के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ था.

Indian OceanChinaChineseRocketNASA

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?