BJP की महिला नेताओं के खिलाफ भद्दी बातें करके फंसे नरसिंहानंद सरस्वती, NCW अध्यक्ष को भी नहीं बख्शा

Updated : Aug 31, 2021 20:55
|
Editorji News Desk

Ghaziabad Narsinghanand: यूपी के गाजियाबाद में डासना स्थित शिव शक्ति धाम के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती अक्सर अपने भड़काऊ और  विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. हालांकि बीजेपी की महिला नेताओं को लेकर दिए गए उनके हालिया बयानों ने अब उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 

भरतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने नरसिंहानंद का वीडियो ट्वीट करते हुए NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा और यूपी पुलिस को टैग किया है और कार्रवाई की मांग की है. रेखा शर्मा ने इसी ट्वीट के जवाब में कहा है कि उन्होंने नरसिंहानंद के बारे में पहले भी यूपी पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ.

आइये आपको बताते हैं कि नरसिंहानंद के इस विवादित वीडियो में आखिर है क्या. नरसिंहानंद ने एक इंटरव्यू में कहा है कि... 

''राजनीति में जो महिलाएं दिखाई पड़ती थीं वो किसी न किसी एक नेता की र… हुआ करती थीं पहले. या फिर किसी बड़े नेता की बेटी-बहन या बहू-पत्नी....

इन विवादित बोल के बाद अपने आप को हर ओर से घिरता देख नरसिंहानंद ने NCW चेयरपर्सन रेखा शर्मा पर उलटा हमला बोलते हुए कहा कि ... 

‘मुझे ये बात समझ नहीं आई कि ये रेखा शर्मा क्या महिला कार्यकर्ता हैं, ये क्या गोबर खाकर पैदा हुई हैं? इनमें बुद्धि है या नहीं है. ये बीजेपी की महिला है, राष्ट्रवादी है. ये छाती पर हाथ रखकर बता दे कि मैंने झूठ बोला हो. पूरा वीडियो देख ले, एक शब्द बता दे कि मैंने झूठ बोला हो. मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखावाकर इसे क्या मिलेगा, चल मुझे फांसी पर चढ़ा दे. लेकिन मेरी बहन मैंने बात सच बोली थी या झूठ बोली थी. महिला आयोग की चैयरमैन को सोचना चाहिए कि मैं महिला के सम्मान के लिए लड़ रहा हूं या उनका अपमान कर रहा हूं. महिला सम्मान की लड़ाई मुझसे ज्यादा किसी ने लड़ी हो तो दिखा देना.’

लगातार महिलाओं को लेकर बेहूदा बयानबाजी करने वाले नरसिंहानंद सबके टारगेट पर तो आ गए हैं, लेकिन बड़ा सवाल है कि जब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस से शिकायत की है तो अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई. 

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आसाराम की याचिका, आयुर्वेदिक इलाज के लिए लगाई थी अर्जी

women empowermentRekha SharmaNCWBJP

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?