म्यांमार में हालात हर बीतते दिन के साथ हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सेना ने कई ज़िलों में मार्शल लॉ लगा दिया है बावजूद इसके लोग गुस्साए हुए हैं और हिंसा का दौर जारी है. स्थिति ये है कि रविवार को देश के कई इलाकों पर पुलिस और सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई. ये फरवरी में हुए तख्तापलट के बाद से शुरू हुई हिंसा में, एक दिन में मारे गए लोगों की सबसे ज्यादा संख्या है. म्यांमार में अब सत्ता सेना के हाथ में है और ऐसा आरोप है कि चीन सेना का सहयोग कर रहा है.