Kisan Mahapanchayat: यूपी के मुजफ्फरनगर में हुई किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.
टिकैत ने कहा कि देश में 'सेल फॉर इंडिया' का बोर्ड लगा है और इसे खरीदने वाले अंबानी-अडाणी हैं. उन्होंने कहा, FCI के गोदाम भी कंपनी को दे दिए गए. बंदरगाह भी बिक गए, ये पानी भी बेचेंगे. भारत बिकाऊ है, ये भारत सरकार की पॉलिसी है. टिकैत ने कहा जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हम हटेंगे नहीं.
इसके साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि ये लोग बांटने का काम कर रहे हैं, हमें इन्हें रोकना है. पहले देश में अल्लाह-हू-अकबर और हर-हर महादेव के नारे साथ-साथ लगाए जाते थे और आगे भी लगेंगे. उन्होंने भीड़ से अल्लाह-हू-अकबर और हर-हर महादेव के नारे भी लगवाए. उन्होंने कहा, यूपी की जमीन को दंगा करवाने वालों को नहीं देंगे. टिकैत बोले की उन्हें केवल किसान ही नहीं देश के संविधान की भी चिंता है.
वहीं, किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनी को हटाया, उसी तरह मोदी-शाह को हटाना है. उन्होंने बताया कि अगली मीटिंग 9 और 10 सितंबर को लखनऊ में गन्ने को लेकर होगी.
ये भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने की तालिबान और RSS की तुलना, BJP बोली- यह बयान दर्दनाक और अपमानजनक