दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan ) ने ESPN क्रिकइन्फो पर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें सचिन तेंदुलकर के खिलाफ गेंदबाजी करने में डर नहीं लगता था. मुरलीधरन बोले कि सचिन के उलट उन्हें वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और ब्रायन लारा के खिलाफ गेंदबाजी करने में डर लगता था क्योंकि वो ज्यादा नुकसान पहुंचाते थे.
ये भी पढ़ें । Taliban & Cricket: अफ़ग़ान क्रिकेट बोर्ड ने कहा -क्रिकेट को तालिबान से नहीं कोई खतरा
मुरलीधरन ने कहा कि बेहतर तकनीक की बदौलत सचिन अपना विकेट बचाए रखते थे और गेंद को समझते थे लेकिन सहवाग बेहद घातक थे. उनके लिए हमें हमेशा बाउंड्री पर फील्डर रखना होता था. मुरलीधरन के मुताबिक जब सहवाग का दिन होता था तो वे किसी भी गेंदबाज की जमकर धुनाई करते थे.