Mussoorie: मसूरी में भीड़ बढ़ने पर सख्ती, टूरिस्टों के लिए कोविड जांच और बुकिंग जरूरी

Updated : Jul 10, 2021 07:09
|
Editorji News Desk

पर्यटक स्थलों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मसूरी (Mussoorie) घूमने आने वालों (Tourists) के लिए नियम कड़े कर दिए हैं. अब बाहर से यहां आने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे के भीतर की RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट, स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और होटल में ऑनलाइन बुकिंग (Online bookings) को अनिवार्य कर दिया गया है. इनसे संबंधित दस्तावेज दिखाने पर ही पर्यटकों को मसूरी जाने दिया जाएगा. इन दस्तावेजों की जांच के लिए तीन जगह बैरियर लगाए गए हैं. 

शुक्रवार को मसूरी जिला प्रशासन ने बताया कि यह आदेश 12 जुलाई तक प्रभावी रहेगा. नए नियम के तहत अब वीकेंड पर देहरादून के पर्यटक घूमने के लिए निजी वाहन से मसूरी नहीं जा सकेंगे. हालांकि, रोडवेज की बस से देहरादून से मसूरी जाने की छूट रहेगी. 

TourismCOVID 19MussoorieUttrakhand

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या