Mumbai Nirbhaya: शुक्रवार को मुंबई से आई दिल्ली के 'निर्भया कांड' जैसी वारदात की खबर ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर दिया है. पुलिस के मुताबिक, साकीनाका इलाके में 34 साल की एक महिला से रेप के बाद उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया गया. आरोपी ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी. महिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मुंबई पुलिस के मुताबिक वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर 45 वर्षीय आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि शुक्रवार तड़के कंट्रोल रूम को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक शख्स एक महिला की बुरी तरह पिटाई कर रहा है. जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला खून में लथपथ मिली, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
मुंबई पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के अनुसार, रेप की ये वारदात सड़क किनारे खड़े एक स्टेशनेरी टेम्पो में हुई, जहां से खून के धब्बे भी मिले हैं. पुलिस को ये शक भी है कि मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Punjab Corona: वैक्सीन नहीं लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जाएगा, पैसा भी कटेगा