मुंबई (Mumbai Drugs) में DRI को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई है. DRI ने 283 किलो हेरोइन (Heroin) जब्त की है. ड्रग्स की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो हजार करोड़ (2000 crore) है.
DRI को जानकारी मिली थी कि पंजाब के तरनतारन में स्थित एक कंपनी द्वारा एक कंसाइनमेंट ईरान से मुंबई (Iran) में मंगाया गया है. फिर नवी मुंबई में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट (Jawaharlal Nehru Port) पर इसे पकड़ लिया गया.
इस मामले में पंजाब के तरण तारण के रहने वाले प्रभजीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ मध्य प्रदेश से दो और आरोपी पकड़े गए हैं.
बता दें जब्त हेरोइन टेल्कम स्टोन के साथ दो कंटेनरों में छिपाकर लाई गई थी. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.