महाराष्ट्र कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह जूझ रहा है. राज्य की राजधानी मुंबई में भी लगातार केसों के बढ़ने का सिलसिला जारी है. यहां रविवार के एक दिन में 1,962 नए कोरोना केस आए हैं. इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं. दादर इलाके की सब्ज़ी मंडी से आई तस्वीरें इसकी तस्दीक करती है. इसमें साफ देखा जा सकता है मंडी में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. यहां सैकड़ों लोग मौजूद हैं लेकिन न तो सोशल डिस्टेंसिंग है और न ही किसी के चेहरे पर मास्क ही नजर आ रहा है.