मुकुल रॉय की TMC में 'घर वापसी', बंगाल में BJP को बड़ा झटका

Updated : Jun 11, 2021 15:51
|
Editorji News Desk

बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए मुकुल रॉय ने TMC में घर वापसी कर ली (Mukul Roy Joins TMC) है. अभिषेक बनर्जी ने उनका स्वागत किया. नवंबर 2017 में उन्होंने तॉणमूल छोड़ BJP ज्वाइन की थी. मुकुल टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से हैं. मुकुल के लौटने पर सीएम ममता बनर्जी ने खुशी जताई और कहा कि बीजेपी आम लोगों की नहीं जमींदारों की पार्टी है, पार्टी तोड़ने वाले लोगों की पार्टी है, एजेंसी वाले लोगों की पार्टी.  

माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को ज्यादा तवज्जो देने से मुकुल रॉय नाराज थे, यही नहीं उनकी बंगाल बीजेपी प्रेसिडेंट दिलीप घोष से भी नहीं पट रही थी. मुकुल रॉय ने कहा कि वो बीजेपी में काम नहीं कर पा रहे थे. 

टीएमसी की जबरदस्त जीत के बाद तृणमूल के बहुत से नेता वापस लौटना चाहते हैं. लेकिन ममता ने अब इन लोगों के लिए टीएमसी में वापसी की शर्त रख दी है. उन्होंने कहा है कि वही लोग वापस लौट सकते हैं जिन्होंने बदतमीजी ना की हो और जो पैसे के लिए बीजेपी नहीं गए. 

 

 

TMCBJPmamta banarjeeMukul Roy

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'