MP Vaccination: छिंदवाड़ा में वैक्सीन के लिए मची भगदड़...एक-दूसरे को रौंदते हुए निकले लोग !

Updated : Jul 02, 2021 07:35
|
Editorji News Desk

एक तरफ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) में नए रिकॉर्ड बना रहा है तो दूसरी तरफ उसी मध्यप्रदेश से वैक्सीनेशन के घटिया इंतजाम की वजह से भगदड़ (Stampede) की तस्वीर भी सामने आ रही है. यहां भगदड़ इसलिए मची क्योंकि वैक्सीन की कमी थी और लोग ज्यादा थे....
ये तस्वीरें छिंदवाड़ा (Chhindwara) के लोधी खेड़ा गांव के वैक्सीनेशन सेंटर की है. यहां गुरुवार को वैक्सीनेशन सेंटर के खुलने से पहले ही भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. लेकिन सीमित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होने के कारण निर्धारित संख्या में ही प्रवेश दिया जा रहा था, जिससे बाहर खड़ी भीड़ बेकाबू हो गई.

सेंटर का गेट खुलते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए हॉल के अंदर घुसने लगे...इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ीं. हालांकि बाद में प्रशासन और पुलिस ने लोगों को समझाकर और टोकन बांटकर शांत किया. इस दौरान प्रशासन को अतिरिक्त वैक्सीन का भी इंतजाम करना पड़ा. यहां कुल 250 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ.

Corona VaccinationMadhya PradeshStampede

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या