मध्य प्रदेश में कोरोना का असर अब कम होता दिख रहा है. राज्य में पॉजिटिविटी रेट भी 4% रह गया है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि प्रदेश में हम 1 जून से अनलॉक (unlock) की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे, लेकिन कोरोना की टेस्टिंग भी चलती रहेगी, ताकि कोई संक्रमित व्यक्ति स्प्रेडर न बन पाए. CM शिवराज ने कहा कि सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में एक-एक दिन जाएं और ब्लॉक स्तर पर कंसंट्रेट करें. हर गांव और वॉर्ड की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हो और वो तय करें की हमें अनलॉक कैसे करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जनता पूरी तरह से इन्वॉल्व हो जाएगी और कोविड 19 के अनुरूप व्यवहार भी जनता अपने आप करेगी.
बता दें देशभर के कई राज्यों ने 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं. लेकिन आने वाले दिनों में हालात कैसे बनते हैं उसपर सब निर्भर करेगा.