हरिद्वार में अब तक 2500 से ज्यादा संक्रमित, दो अखाड़ों ने की कुंभ समाप्ति की घोषणा

Updated : Apr 16, 2021 08:33
|
Editorji News Desk

कोरोना के खौफनाक साए के बीच चल रहे कुंभ मेले (Kumbh Mela) में हालात बेकाबू हो रहे हैं. तमाम दावों और कवायदों के बावजूद कुंभ मेले के 14 दिनों में 2500 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri) के अलावा 50 अन्य संत भी शामिल हैं. इसे देखते हुए निरंजनी अखाड़े और आनंद अखाड़े ने अपनी ओर से कुंभ समाप्ति का ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें | कुंभ में 50 लाख लोगों ने लगाई डुबकी, वैज्ञानिकों को चिंता- गंगा में तो नहीं मिला 'कोरोना'

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी अखाड़ों की घोषणा का स्वागत किया है. आनंद अखाड़ा ने अपनी ओर से 17 अप्रैल को ही कुंभ की समाप्ति का ऐलान किया है. उधर बदली हुई परिस्थिति में उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत ने भी शुक्रवार को ही हाईलेवल मीटिंग बुलाई है.

माना जा रहा है कि इस मीटिंग में कुंभ मेला को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इस बीच जूना अखाड़ा के 200 साधुओँ की भी कोरोना जांच कराई गई है.

यह भी पढ़ें | कोरोना का कोहराम: लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा केस, 1185 की मौत

Kumbh Mela 2021COVID-19coronavirus casesHaridwarTirath Singh Rawat

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?