Monsoon Update: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश, अगले कुछ दिन खूब बरसेगा पानी

Updated : Aug 01, 2021 08:05
|
ANI

Delhi-NCR समेत देश के कई हिस्सों में इतवार सुबह जोरदार बारिश (Delhi Rain) हुई. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई जगहों पर पानी जमा (Water Logging) होने के कारण परेशानी का भी सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने इलाके में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rainfall) होने की संभावना जताई थी. इसके आलावा उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों के लिए अगले 4 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 31 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में औसतम 43.6 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा यमुना का जल स्तर भी सुधरा है.

ऐसा अनुमान जताया गया है कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तेज बारिश (Heavy Rainfall) होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 31 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान राजस्थान के पूर्वी भाग और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान तेज बारिश की प्रबल संभावना है. वहीं पहाड़ों में भी भारी बारिश जारी ही और लोगों से अपील की गई है कि वो पर्वतीय इलाकों में जानकारी जुटा कर एहतियात के साथ ही यात्रा करें.

NCRMonsoonWater loggingDelhi Rain

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?