मॉनसून (Monsoon) की एंट्री के साथ ही देश के कई हिस्सों मे भारी बारिश (Heavy Rains) का दौर जारी है. मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में वीकेंड के दोनों दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. दरअसल देश के पूर्वी इलाकों के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके पश्चिम की तरफ बिहार और झारखंड का रुख करने के आसार हैं.
स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा ही कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी यूपी में भी बन रहा है और अगले तीन दिनों यहां भारी बारिश की हो सकती है, वहीं राजस्थान को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिन मॉनसून एक्टिव रहेगा. बीते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों मे भारी बारिश हुई है, जिससे सूबे के कई इलाकों में पानी भर गया. रात भर बारिश की वजह नॉर्थ बंगाल में कलिम्पोंग की पहाड़ियों में ममखोला नाला उफन गया, जिसमें बहने से 2 मजदूरों की मौत हो गई और 2 जख्मी हो गए, जबकि 4 लापता बताए जा रहे हैं, भारी बारिश की वजह से दुर्गापुर बैराज से पानी भी छोड़ा गया.
यह भी पढ़ें । Delhi में लगातार बारिश ने ढाया कहर, IIT के पास हुआ सड़क में बड़ा गड्ढा