वक्त से एक दिन पहले मुंबई पहुंचा मॉनसून, भारी बारिश से पानी-पानी हुई मायानगरी

Updated : Jun 09, 2021 13:28
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून (Monsoon in Mumbai) ने समय से पहले दस्तक दे दी है. जिससे गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन भारी बारिश ने यातायात को थाम लिया है. बुधवार सुबह से हो रही बारिश के कारण ब्रांदा, चेंबुर और सायन जैसे इलाको में पानी भर (Water Logging) गया हैं और सड़क पर ट्रैफिक (Traffic Affected) काफी धीमा हो गया है. शहर के किंग सर्किल पर तो बारिश के कारण सड़क पर इतना पानी जमा हो गया कि कारों के चक्के आधे से ज्‍यादा डूब गए.

 भारी बारिश के कारण सायन रेलवे स्टेशन और जीटीबी नगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है. एहतियात के तौर पर मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं कुर्ला और सीएसएमटी के बीच रोक दी गई हैं. ट्रैक पर पानी कम होने के बाद लोकल ट्रेन सर्विस फिर बहाल की जाएंगी.

वहीं भारी बारिश के बीच मुंबई में हाई टाइड (High Tide) का भी खतरा मंडरा रहा है और इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है. 

rainmumbaimonsoon season

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या