Modi US Visit: US दौरे पर PM मोदी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और Apple के CEO से भी करेंगे मुलाकात

Updated : Sep 20, 2021 14:16
|
Editorji News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 24 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी में होने क्वाड देशों के नेताओं के व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में शिरकत करने जा रहे हैं. पीएम 22 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी के लिए नई दिल्ली से रवाना होंगे. अपने इस दौरे पर मोदी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) से भी मुलाकात कर सकते हैं. इसके अलावा अमेरिका के शीर्ष कारोबारियों के साथ भी पीएम मोदी की बैक-टू-बैक बैठकें होनी हैं. 

Covid 19 पर काबू पाने के लिए वैक्सीन का Booster Shot बेहद जरूरी: एंथनी फाउची

जिसमें Apple चीफ टिम कुक (Tim Cook) के साथ मुलाकात भी एजेंडे में शामिल है.वहीं जो बाइडेन के सत्ता संभालने के बाद ये पहला मौका होगा जब भारत के प्रधानमंत्री उनसे आमने-सामने मुलाकात करेंगे (Modi Biden Meet). इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक की भी उम्मीद है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच अफगानिस्तान, कोविड-19, क्लाइमेट चेंज, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, आतंकवाद सहित कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है.. इसके अलावा पीएम मोदी 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे.

Joe BidenPM ModiQuad meetTim CookKamala HarrisApple CEO

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?