Modi US visit: 24 सितंबर को क्वॉड समिट में मोदी की बाइडेन से पहली मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा संभव

Updated : Sep 14, 2021 10:34
|
Editorji News Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) 24 सितंबर को पहली बार वॉशिंगटन डीसी में क्वाड ग्रुप देशों के नेताओं के व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे. सत्ता संभालने के बाद जो बाइडेन का ये पहला मौका होगा जब वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमने-सामने मुलाकात करेंगे (Modi Biden Meet). पीएम मोदी (PM Modi) 22 सितंबर की रात को अमेरिका पहुंचेंगे, जिसपर व्हाइट हाउस ने कहा है कि, राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी की मेजबानी को लेकर बेहद खुश हैं.

पीएम (Modi Us Visit) के यूएस दौरे पर एक द्विपक्षीय बैठक की भी उम्मीद है. जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा पीएम मोदी 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे. वहीं भारत के पीएम के अलावा जो बाइडेन ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान के योशीहिदे सुगा का भी स्वागत करेंगे. इस समिट में कोरोना महामारी को रोकने, उभरती प्रौद्योगिकियों और साइबर स्पेस, इंडो-पैसिफिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने, मानवीय सहायता और आपदा राहत समेत जलवायु संकट और शिक्षा पर चर्चा होगी.

Washington D.C.United NationPM ModiQuad meetJoe Biden

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?