केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार (Modi Cabinet Expansion) 7 जुलाई बुधवार को हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे, माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर कैबिनेट में बदलाव और बढ़ोतरी होगी.
नए मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से 3 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं, माना जा रहा है कि इनमें अनुप्रिया पटेल का नाम भी हो सकता है. बिहार से सुशील मोदी, जेडीयू नेता आरसीपी सिंह और लोजपा के पशुपति पारस शपथ ले सकते हैं. मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राकेश सिंह को मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है. महाराष्ट्र से नारायण राणे, हिना गावित और रणजीत नाइक निम्बलकर का नाम आगे चल रहा है. असम से पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल का नाम आगे है. बंगाल से शांतनु ठाकुर और निशीथ प्रामाणिक शपथ ले सकते हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, ओडिशा से एक-एक मंत्री केंद्रीय कैबिनेट में आ सकते हैं.
बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट में 81 मंत्री शामिल हो सकते हैं, पर फिलहाल सिर्फ 53 मंत्री हैं, जिनमें से कई के पास अतिरिक्त प्रभार है. कैबिनेट विस्तार के बाद कई मंत्रियों की जिम्मेदारियां कम हो जाएंगी. जिन मंत्रियों की जिम्मेदारियां कम हो सकती हैंवो हैं...
- प्रकाश जावड़ेकर
- पीयूष गोयल
- धर्मेंद्र प्रधान
- नितिन गडकरी
- डॉ हर्षवर्धन
- नरेंद्र सिंह तोमर
- रविशंकर प्रसाद
- स्मृति ईरानी
- हरदीप सिंह पुरी