मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आज पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल (Modi Cabinet Reshuffle) होने जा रहा है. इसे लेकर प्रधानमंत्री आवास(PM House) पर तमाम बड़े नेताओं का पहुंचना लगातार जारी है. दोपहर 12 बजे तक बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, शांतनु ठाकुर, सुशील मोदी,सर्वानंद सोनोवाल, अजय भट्ट, कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के नेता नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, अनुप्रिया पटेल पीएम आवास पहुंच गए है.
इनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पीएम आवास पर मौजूद है. केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे होगा. जिन नए मंत्रियों की सूची तैयार की गई है, वो आज शाम में ही शपथ भी ले लेंगे.
इससे पहले पीएम आवास पर 11 बजे होने वाली कैबिनेट की मीटिंग को रद्द(Cabinet Meeting Canceled) कर दिया गया था. खबरें थी कि इस मीटिंग में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) लाभों को फिर से बहाल करने पर फैसला लिया जाना था.