Modi Cabinet Expansion: मोदी सरकार 2.0 का दूसरा कैबिनेट विस्तार हो गया है. 7 जुलाई बुधवार की शाम राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में हुए कार्यक्रम में 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इनमें से 15 मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है, जबकि 28 को राज्य मंत्री बनाया गया है. कुल 43 मंत्रियों में से 36 नए चेहरे हैं जबकि 7 मौजूदा राज्यमंत्रियों को प्रमोशन मिला है. तो वहीं 8 नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.
मंत्रिमंडल विस्तार में सहयोगी दलों को भी साधने की कोशिश दिखती है. यूपी के पिछड़े वोटों को साधते हुए अपना दल (S) की अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह दी गई है. तो वहीं बिहार से JDU के आर सी पी सिंह को मंत्री बनाया गया है, हालांकि नीतीश कुमार की 4 मंत्रियों की मांग फिर पूरी नहीं हुई. तो वहीं पासवान वोटों को साधने के लिए LJP के पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है.
इस कैबिनेट विस्तार में 7 महिला नेताओं ने भी मंत्री बनाया गया है. महाराष्ट्र से पहली बार सांसद बनीं 42 साल की डॉक्टर भारती प्रवीण पवार, त्रिपुरा से सांसद 52 साल की प्रतिमा भौमिक, झारखंड से अन्नापूर्णा देवी तो दिल्ली से मिनाक्षी लेखी शामिल हैं.
आइए देखते हैं कौन कैबिनेट मंत्री बना तो किसे राज्य मंत्री बनाया गया.
कैबिनेट मंत्री
नारायण राणे
सर्बानंद सोनोवाल
डॉ वीरेंद्र कुमार
ज्योतिरादित्य सिंधिया
आरसीपी सिंह
अश्विनी वैष्णव
पशुपति पारस
किरण रिजीजू
राज कुमार सिंह
हरदीप सिंह पुरी
मनसुख मंडाविया
भूपेंद्र यादव
पुरषोत्तम रूपाला
जी. किशन रेड्डी
अनुराग सिंह ठाकुर
राज्य मंत्री
पंकज चौधरी
अनुप्रिया सिंह पटेल
सत्यपाल सिंह बघेल
राजीव चंद्रशेखर
शोभा
भानु प्रताप सिंह वर्मा
दर्शना विक्रम जारदोश
मिनाक्षी लेखी
अन्नपूर्णा देवी
ए. नारायणस्वामी
कौशल किशोर
अजय भट्ट
बीएल वर्मा
अजय कुमार
चौहान देवसिंह
भगवंत खुबा
कपिल मोरेश्वर पाटिल
प्रतिमा भौमिक
सुभाष सरकार
भागवत किशनराव कराड
राजकुमार रंजन सिंह
भारती प्रवीण पवार
बिश्वेस्वर टुडु
शांतनु ठाकुर
मुंजापरा महेंद्रभाई
जॉन बारला
एल मुरुगन
निशीथ प्रामाणिक