Modi-Biden Meet: पूरी गर्मजोशी से मिले दोनों नेता, मोदी बोले- हमारे मजबूत रिश्ते दुनियाभर के लिए फायदेमंद

Updated : Sep 24, 2021 22:10
|
Editorji News Desk

Modi meets Biden: अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच हुई बैठक कई मायनों में अहम रही. दोनों नेता पूरी गर्मजोशी के साथ मिले और आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी बोले कि यह पूरा दशक भारत और अमेरिका के संबंधों (Indo-American Relationsip) में बदलाव वाला कालखंड रहेगा. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका में ट्रस्टीशिप की भावना एक जैसी है और इसको और अधिक मजबूत करने का काम किया जाएगा. मोदी बोले कि भारत और अमेरिका व्यापार में एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं और ऐसी कई चीजें हैं जिसकी अमेरिका से भारत को जरूरत है और कई ऐसी भी चीजें है जिसकी भारत से अमेरिका को जरूरत है.

पीएम बोले कि भारत और अमेरिका का मजबूत रिश्ता पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन दोनों ने ही बातचीत के दौरान महात्मा गांधी को याद किया और कहा कि आज के समय में शांति और सहनशीलता के मूल्यों की जरूरत बढ़ गई है.

Joe BidenNarendra ModiPM Modi in US

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?