बंगाल का चुनाव (West Bengal assembly polls खत्म हो चुका है, लेकिन यह चुनाव अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के गले की फांस बन गया है. भड़काऊ बयान देने के मामले में कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को सोमवार यानी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने के लिए कहा है. अभिनेता ने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 7 मार्च को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में चुनावी रैली के दौरान एक विवादास्पद बयान दिया था. विवादित भाषण से संबंधित मामले में मिथुन के खिलाफ मानिकताला (Maniktala) पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. चुनावी मंच से उन्होंने कहा था, "मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे".
हालांकि FIR रद्द करने की मांग को लेकर मिथुन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी.लेकिन हाईकोर्ट ने पुलिस को मिथुन से पूछताछ करने का निर्देश दिया था. इसी सिलसिले में 71 वर्षीय अभिनेता से उनके खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में वर्चुअली पूछताछ की जा रही है. बता दें कि इससे पहले जून महीने की शुरुआत में भी उनसे पुलिस ने करीब 45 मिनट तक पूछताछ की थी.