मिस्बाह ने ICC के नए नियम पर गेंदबाज़ों के लिए रखा मास्क का प्रस्ताव

Updated : May 26, 2020 11:37
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और चीफ सलेक्टर मिस्बाह उल हक ने गेंदबाजों के लिए मास्क पहनने का प्रस्ताव रखा है. मिस्बाह ने ये आइडिया ICC के उस नए नियम के एवज में दिया है, जिसके तहत क्रिकेट में लार के इस्तेमाल को बैन किया गया है. मिस्बाह के मुताबिक लार को गेंद पर लगाना गेंदबाजों की आदत में शुमार है. ऐसे में बदले नियम के बावजूद भी वो कभी कभार सहज भाव से ऐसा कर सकते हैं. लिहाजा, जरूरी है कि वो मास्क पहने ताकि वो गलती से भी लार का प्रयोग न कर सकें.

मास्कमिस्बाह उल हकMisbah Ul HaqICCMASK

Recommended For You