भारत में कोरोना के केस लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं...इसके मद्देनजर अब मालदीव ने भी भारत से यात्रा करने वाले टूरिस्ट पर पाबंदी लगा दी है.ट्विटर पर मालदीव मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म (Ministry of Tourism) ने एक ट्वीट कर भारतीयों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है. उन्होंने लिखा है, '27 अप्रैल से भारत से मालदीव की यात्रा रोक दी जाएगी. हम आपके समर्थन और सभी के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रहे हैं.
बता दें कि इस कोरोना काल में बॉलीवुड के लोग सबसे ज्यादा मालदीव जा रहे थे. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbi Kapoor) रविवार को मालदीव में वेकेशन मनाकर भारत वापस लौटे हैं. टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे बॉलीवुड के कई कलाकार हाल ही में मालदीव में वेकेशन मनाकर भारत वापस आए हैं.