कजाकिस्तान में आग के गोले में बदला सेना का विमान, हादसे में 4 की मौत

Updated : Mar 13, 2021 23:31
|
Editorji News Desk

कजाकिस्तान में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई. कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय के मुताबिक, राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरने वाला एन-26 सैन्य विमान अलमाटी में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया और देखते ही देखते विमान आग के गोले में बदल गया. विमान में कुछ छह लोग सवार थे. दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं जिनका इलाज जारी है. रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने बताया कि विमान कजाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का था. फिलहाल हादसे की वजह के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

 

 

flightFiredeathplane crashkazakhstanaccident

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?