इस हफ्ते दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरेगा पारा, प्रदूषण से मिलेगी राहत

Updated : Nov 18, 2020 14:57
|
Editorji News Desk

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई. हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई जगहों पर पारा गिर गया. मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है. वहीं दिल्‍ली में वायु प्रदूषण घटने और आसमान साफ रहने के आसार हैं. दिल्ली में मंगलवार को AQI सुबह में 168 जबकि शाम में 171 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. यह सोमवार के 221 के मुकाबले काफी बेहतर है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. बीते दिनों दिल्ली में हुई बारिश और हवा चलने की वजह से वायु प्रदूषण में कमी और आसमान साफ दिखा. इसके साथ ही आसमान साफ होने की मुख्य वजह अब कम या बिल्कुल नहीं जल रही पराली है. एक्सपर्ट ने बताया कि पराली जलाए जाने का वक्त अब खत्म हो गया है.

दिल्लीपर्यावरणEnvironmentDelhiमौसमप्रदूषणClimatePollutionWeatherधुंधमौसम विभाग

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?