केंद्र सरकार इस महीने 24 जून को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बातचीत करेगी. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के लिए जम्मू-कश्मीर के 14 नेताओं को आमंत्रित किया गया है. खबर है कि PDP चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगी. PDP ने यह निर्णय लिया है कि पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन का नेतृत्व करते हुए नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) बैठक में शामिल होंगे.
बता दें केंद्रशासित प्रदेश में राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार मुख्यधारा के राजनीतिक दलों तक पहुंच बना रहा है. जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने की अटकलों के बीच यह बैठक हो रही है. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं के भाग लेने की संभावना है.