जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में उनके घर पर एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है. महबूबा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के मंत्री और उनके सहयोगी कश्मीर के किसी भी कोने में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं, लेकिन मेरे मामले में सुरक्षा का खतरा है. मुफ्ती ने बताया कि उनकी बेटी इल्तिजा को भी नजरबंद किया गया है. महबूबा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन मुझे पुलवामा में पार्टी नेता वहीद उर रहमान के परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है.