UP Election: BSP सुप्रीमो मायावती का ऐलान, UP और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

Updated : Jun 27, 2021 12:43
|
Editorji News Desk

बीएसपी सुप्रीमो मायावती(Mayawati) ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा(UP Assembly election 2022) चुनावों पंजाब को छोड़कर यूपी और उत्तराखंड में अकेले ही चुनाव लड़ेगी. इससे पहले बीएसपी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम(BSP-AIMIM coalition) के साथ मिलकर अटकलें लगाई जा रही थी. मीडिया में ऐसी खबरें आने के बाद मायावती ने ट्वीट कर इनका खंडन किया और कहा कि ये पूर्णत: गलत है. बता दें कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीएसपी ने पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन किया है. इससे पहले, मार्च महीने में भी मायावती ने यूपी में अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का किसी के साथ भी गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा. मायावती ने कहा था कि गठबंधन का फायदा दूसरे दलों को मिल जाता है और हमारे वोट दूसरे दलों को ट्रांसफर हो जाते हैं.

UP elections 2022up electionBSPMayawatiBahujan Samaj Party

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'