मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (Anerood Jugnauth) का निधन हो गया है. वह 91 साल के थे. अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर भारत सरकार (Indian Government) ने शनिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है. उनके निधन पर राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है. PM मोदी ने मॉरीशस (Mauritius) के उनके समकक्षीय प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से उनके पिता और कद्दावर नता अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर संवेदना व्यक्त किया.
बता दें कि मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के मूल निवासी थे. बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र का अठिलपुरा गांव उनके पुरखों का निवास स्थान रहा है.