कोविड-19 मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करेंगे मास्टर ब्लास्टर, जन्मदिन पर दिया ये खास मैसेज

Updated : Apr 24, 2021 22:00
|
Editorji News Desk

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आज 48वां जन्मदिन (Sachin Tendulkar Birthday) है. इस मौके पर उन्होंने बड़ा संकल्प लिया. हाल ही में कोरोना से उबरे सचिन ने कहा कि मैंने कोविड-19 मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला लिया है. इसे लेकर मेरी डॉक्टरों से भी बात हो चुकी है. मेरी उन सभी लोगों से अपील है जो हाल ही में कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं. वो आगे आएं और अगर डॉक्टर आपको मंजरी दें तो जरूर कोविड-19 मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करें. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो मैसेज में कहा कि मैंने पिछले साल मुंबई में प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का उद्घाटन किया था. तब वहां काम करने वाले डॉक्टरों ने मुझे कहा था कि अगर वक्त रहते कोरोना संक्रमित मरीजों को प्लाज्मा दिया जाए, तो उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो सकता है. 

Master BlasterPlasmaSachin TendulkarCovid 19

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video