एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में हारीं मैरी कॉम, सिल्वर मेडल से किया संतोष

Updated : May 31, 2021 11:33
|
Editorji News Desk

6 बार की वर्ल्ड चैम्पियन एमसी मैरी कॉम (MC Mary Kom) को रविवार के दिन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निराशा हाथ लगी. उन्हें 51 किलो ग्राम भार वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान की नाजिम किजाइबे से हार मिली और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. मेरी कॉम के 2-3 के फासले से हार का सामना करना पड़ा. कजाखस्तान की मुक्केबाज ने दूसरे दौर में दमदार खेल दिखाया और मैरीकॉम के जबड़े पर सटीक मुक्का जड़ने में सफल रही. आखिरी तीन मिनट में मैरीकॉम ने वापसी की लेकिन वह जजों को प्रभावित नहीं कर सकी.

हालांकि उन्होंने टूर्नामेंट का अपना 7वां मेडल हासिल किया. इस दिग्गज खिलाड़ी ने एशियन चैंपियनशिप में अपना पहला मेडल साल 2003 में जीता था. मणिपुर की इस ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी को अवॉर्ड मनी के तौर पर 5000 डॉलर और किजाइबे को 10,000 डॉलर मिले.

silver medalBoxingMary Kom

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video