इतवार को होलिका दहन के मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों की होली जलाई. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे. टिकैत ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान लेती तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा. टिकैत के मुताबिक वो देश के अलग अलग हिस्सों में जा करा MSP के समर्थन में किसानों को एकजुट कर रहे हैं और उनका काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है. होली के बाद पांच अप्रैल को किसानों ने ‘एफसीआई बचाओ दिवस’ मानाने का ऐलान किया है. इस दौरान देशभर में FCI के गोदामों का घेराव किया जाएगा.