देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने जैसे ही अपना कार्यभार संभाला, वैसे ही उनके पुराने ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. ट्विटर पर यूजर्स उनकी जानकारी और भाषा को लेकर सवाल करने लगे कि कैये ये इतना अहम मंत्रालय संभालेंगे. इंटरनेट पर वायरल हुआ उनका एक ट्वीट अगस्त 2013 का है, जिसमें उन्होंने लिखा था - 'Mahatma Gandhi was our nation of father' इसका हिंदी में अर्थ होता है 'महात्मा गांधी हमारे पिता के राष्ट्र हैं.
इसके अलावा मनसुख का साल 2014 का भी एक ट्वीट वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने राहुल गांधी को महात्मा गांधी का पड़पोता बताया था.
हालांकि मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर खिंचाई के बाद अपने 8 साल पुराने ट्वीट्स हटा दिए हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके स्क्रीनशॉट्स अब भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने भी उनका मजाक बनाते हुए लिखा कि ये देश के नए स्वास्थ्य मंत्री हैं! इतने काबिल मंत्री को मोदी जी, काबुल से ढूंढ कर लाए हैं! कोरोना की तीसरी लहर से भारत को भगवान ही बचाएं!