दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने वाला और चुनी हुई सरकार की शक्तियां कम करने वाला बिल संसद से पास होने पर गुरुवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल के काम को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ही ये बिल लाया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में कहीं भी अब कोई मोदी या बीजेपी मॉडल की बात नहीं करता है, सिर्फ केजरीवाल मॉडल की बात होती है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाली बीजेपी सरकार केजरीवाल और उनके कामों से खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. सिसोदिया ने कहा कि लोग अब यह कहना शुरू कर चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल ही नरेंद्र मोदी का विकल्प हो सकते हैं.