टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) के दूसरे दिन टेबल टेनिस (Table Tennis) में भी भारत को निराशा हाथ लगी है. टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. भारत की मिक्स्ड टीम मनिका बत्रा (Manika Batra) और शरत कमल (Sharad kamal) को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा . वो चीनी ताइपे के लिन युन जू और चेन चिंग की जोड़ी के खिलाफ पहले राउंड का मुकाबला 4-0 से हारे. 27 मिनट तक चले इस मैच को चीनी ताइपे की जोड़ी ने 11-8,11-6,11-5,11-4 से जीता.
भारतीय जोड़ी ने मैच में अच्छी शुरुआत की लेकिन आखिर में गेम चीनी ताइपे के नाम रहा. उन्होंने 11-8 से पहला गेम जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है. जिसके बाद से चीनी ताइपे की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को मैच में संभलने का कोई मौका नहीं दिया और आसान जीत हासिल की.