ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं. ये ही वजह हे कि 49 साल की उम्र में वह काफी फिट हैं. मंदिरा अक्सर अपने वर्कआउट फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ सोशल माीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपना एक हैंडस्टैंड वीडियो (Mandira Bedi Handstand Video) सोशल मीडिया पर साझा किया है.
वीडियो में मंदिरा 10 हैंडस्टैंड के रैप्स करती नजर आ रही हैं. इसके साथ मंदिराने बतााय कि ये उनका रोजाना का काम है. मंदिरा ने बिना दीवार के सहारे 10 से 20 हैंडस्टैंड करने की उम्मीद जताई. फैस को मंदिरा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.