सोनू सूद के फैन्स अक्सर कुछ न कुछ करके उन्हें नमन करने की कोशिश करते रहते हैं. अब एक शख्स ने अपने हाथ पर सोनू सूद के नाम का टैटू बनवाया है जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोनू ने एक वीडियो ट्वीट पर शेयर किया है जिसमें फैन अपने हाथ पर उनके नाम के टैटू को दिखाता नजर आ रहा है. सोनू सूद ने लिखा, 'भाई, प्लीज टैटू मत बनवाओ. मैं जानता हूं कि तुम मुझसे प्यार करते हो लेकिन अपना प्यार दिखाने के लिए इस दर्द से गुजरने की जरूरत नहीं है.'