पश्चिम बंगाल का जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है सियासी पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप तेज कर दिए हैं. मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य की ममता सरकार पर जानवरों, इंसानों समेत कई चीजों की तस्करी के आरोप लगाए. अधीर ने कहा, कोयले की तस्करी के साथ बंगाल गाय की तस्करी के लिए भी कुख्यात है. वो आगे बोले कि, बंगाल में हमारी मां, बेटी और बहनों की भी तस्करी की जाती है. यहां की सत्तारूढ़ पार्टी और नौकरशाही मिलकर ये तस्करी करते हैं, इसलिए कोई पकड़ा नहीं जाता है.