व्हीलचेयर पर पुरुलिया में ममता ने की रैली, कहा- मेरे दर्द से बड़ा जनता का दर्द

Updated : Mar 15, 2021 16:37
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को व्हीलचेयर पर बैठकर पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां सीएम ममता ने कहा कि बंगाल को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी. उन्होंने कहा कि 10 मार्च को एक घटना में मुझे चोट लगी, सौभाग्य से मैं बच गई. ममता बोलीं कि जो ये सोच रहे थे कि टूटे पैर से मैं नहीं निकल पाऊंगी, उन्हें मैं बता दूं कि मेरे दर्द से बड़ा आम लोगों का दर्द है और वो लोग फिर गलत साबित हुए हैं. फिर उन्होंने पुरुलिया के पुराने आतंक का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे यहां उनकी सरकार ने काफी काम किया है जिससे दुनियाभर का ध्यान यहां की खूबसूरती की ओर आकर्षित हो रहा है. ममता ने मोदी सरकार को महंगाई पर भी घेरा और कहा कि गैस और तेल के दाम बेतहाशा बढ़ाकर वो आम लोगों पर अत्याचार कर रही है. ममता ने लोगों से ‘बीजेपी नहीं चाहिए’ के नारे भी लगवाए. 

PM ModiTMCtmc vs bjpbangal electionMamata BanerjeeVidhan SabhaBJP

Recommended For You

editorji | चुनाव 2024

Loksabha Election 2024: संदेशखाली की घटना को पैसे देकर सजाया गया- सीएम ममता बनर्जी

editorji | लोकल ख़बरें

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर SC में याचिका, दावा- डर से एक लाख लोगों ने किया पलायन

editorji | राजनीति

खून से सने हैं ममता के हाथ, हम इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएंगे: जेपी नड्डा

editorji | राजनीति

बंगाल: सुबह 10.30 बजे CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी, देखें कौन-कौन होगा शामिल

editorji | राजनीति

पश्चिम बंगाल पहुंचे BJP चीफ जेपी नड्डा, बोले- भारत के बंटवारे में हुई थी ऐसी हिंसा