विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद TMC चीफ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)ने तीसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Bengal)पद की शपथ ली. कोरोना संकट की वजह से शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादा और छोटा रखा गया. इस दौरान ममता ने अकेले शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर, अभिषेक बनर्जी और कुछ TMC विधायक मौजूद थे. हालांकि BJP ने ममता के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया . शपथ लेने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शपथ ग्रहण के दौरान दिलचस्प वाक्या भी हुआ. राज्यपाल ने शपथ दिलाने के बाद ममता से कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का राज होना चाहिए. उम्मीद है ममता संविधान के हिसाब से चलेंगी. जिसके बाद तुरंत ही ममता ने भी कहा कि अभी तक सबकुछ चुनाव आयोग के अधीन था. अब मैने शपथ ले ली है, सारी व्यवस्था नए सिरे से करूंगी.