पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक बार फिर वैक्सीन की (Vaccine shortage) कमी को लेकर केंद्र सरकार से शिकायत की है. सीएम बनर्जी ने पीएम को चिट्ठी लिखकर कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में टीके की सप्लाई नहीं बढ़ाई गई तो तो राज्य में कोविड के हालात खराब हो सकते हैं. ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल को कोविड 19 टीके के करीब 14 करोड़ डोज़ की जरूरत है. इससे पहले भी ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात करके टीके की कमी का मुद्दा उठाया था
. बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात, यूपी, कर्नाटक को पर्याप्त मात्रा में कोरोना के टीके मिले हैं, लेकिन जनसंख्या के घनत्व को देखते हुए बंगाल को कम टीके मिले हैं. उन्होंने पीएम से कहा कि वो वैक्सीन वितरण को लेकर राज्यों के बीच भेदभाव ना करें. बता दें कि बुधवार को कोरोना के 826 नए मामले देखने को मिले और 10 पीड़ितों की जान चली गई.