पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बीच खींचतान जारी है. अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jadeep Dhankhar) ने CM ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी सार्वजनिक कर नया बवाल खड़ा कर दिया है. बंगाल के गृह विभाग (Home Department) की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार (Government of West Bengal) को यह देखकर निराशा और हैरानी हुई कि माननीय राज्यपाल ने अचानक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को सार्वजनिक कर दिया है. बातचीत का यह तरीका नियमों के खिलाफ है.
बता दें कि राज्यपाल ने चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चुनाव के बाद हुई हिंसा पर चुप्पी तोड़ने के लिए कहा है. धनखड़ ने लिखा कि CM ममता राज्य में कानून-व्यवस्था (Law and order) बहाल करें, हमें खून से रंगा हुआ बंगाल नहीं चाहिए. अब गृह विभाग ने बताया कि एकतरफा पत्र सार्वजनिक करना चौंकाने वाला है. इसके साथ ही ममता सरकार ने उनके कंटेंट को मनगढ़ंत भी बताया है.