Apps Down: भारत समेत दुनियाभर में डाउन रहे कई मेजर Apps, करीब 45 मिनट बाद सुधरी समस्या

Updated : Jul 23, 2021 02:02
|
Editorji News Desk

गुरुवार रात एक तकनीकी समस्या आने के कारण अमेजन (Amazon), पेटीएम (paytm), हॉटस्टार (Hotstar), सोनीलिव (Sony Liv) और जोमैटो (Zomato) जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कुछ देर के लिए डाउन हो गए. दुनियाभर में इनके यूजर्स ने परेशानी का सामना किया और इनकी सेवाएं प्रभावित रहीं. बताया जा रहा है कि अकामाई (Akamai) वेब इंफ्रास्ट्रक्टर की आउटेज के चलते ये समस्या आई जिसे अब सुधार लिया गया है. गुरुवार रात करीब 9 बजे ये परेशानी आनी शुरू हुई और कुछ देर तक ये कायम रही.

जानकारी ऐसी भी मिली है कि इस समस्या के चलते कई अमेरिकी बैंकों और डेल्टा एयरलाइंस की वेबसाइट भी प्रभावित हुई है. कुछ दिन पहले वाट्सऐप और इंस्टाग्राम के यूजर्स को भी इसी प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ी थी.

zomatoHotsaroutagePaytmAmazonInternet

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!