पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira khan) भारत में काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) में साल 2017 में डेब्यू किया था. वह फिल्म रईस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के ऑपोजिट नजर आई थीं.
भारत में पाकिस्तानी सितारों के बैन लगने के बाद खुद माहिरा को भी पाकिस्तान लौटना पड़ा था. अब माहिरा ने भारत में काम मिलने पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि 'रईस' के बाद उन्हें बहुत सारी वेब सीरीज ऑफर हुई थीं मगर उन्होंने इनमें काम करने से इनकार कर दिया था.
माहिरा ने कहा कि 'उस वक्त मुझे कई दूसरी सीरीज के लिए ऑफर आए. मुझे नहीं पता कि मेरे बताने पर यह कोई समझेगा या नहीं, मैं डर गई थी. मैं वाकई काफी डर गई थी. यह इस बारे में नहीं था कि लोग क्या कहेंगे, मुझे खुद भी नहीं पता था कि मैं वहां जाना चाहती हूं या नहीं. कुछ कहानियां कमाल की थीं और मैं इसे छोड़ना नहीं चाहती थी.'