Buldhana, Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. समृद्धि राजमार्ग परियोजना के लिए मजदूरों को ले जा रहे वाहन के पलट जाने से यहां कम से कम 13 मजदूरों की मौत (Road Accident) हो गई है. बताया जा रहा है कि डंपर पर लोहे की छड़ लदी हुई थी, इसके उपर मजदूर बैठे थे. लेकिन भारी बारिश की वजह से डंपर सड़क किनारे फिसल कर पलट गया. इस हादसे में 16 मजदूरों में से 13 की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं.
बुलढाणा के SP अरविंद चावरिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘‘वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क पर गड्ढा होने के कारण वह पलट गया’’.
UP Lockdown: रक्षाबंधन से UP में पूरी तरह हटेगा लॉकडाउन, अब संडे को भी सबकुछ खुला रहेगा