महाराष्ट्र: वैक्सीन की कमी से जूझ रही मुंबई, 71 में से 25 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर बंद

Updated : Apr 09, 2021 12:41
|
Editorji News Desk

कोरोना से बुरी तरह बेहाल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक और बुरी खबर सामने आई है. शहर में वैक्सीन की कमी की वजह से 71 में से 25 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गए हैं. इसी कमी की वजह से 120 में से 91 सेंटर्स में वैक्सीनेशन कार्यक्रम रद्द होने की खबर है. इनमें कुछ सेंटर सरकारी भी बताए जा रहे हैं. खबरों के मुताबिक मुंबई के पास अब सिर्फ 50 हजार से कम वैक्सीन का स्टॉक बचा है. हालांकि ऐसी खबरें भी हैं कि आज शाम तक करीब 90 हजार डोज की खेप मुंबई पहुंच सकती है. बता दें कि, गुरूवार को महाराष्ट्र के स्वास्थय मंत्री राजेश टोपे ने भी राज्य में वैक्सीन की भारी कमी की बात कही थी.

MaharashtraHealth MinistervaccinationMumbai CovidUddhav governmentcorona virusvaccine

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या