महाराष्ट्र के स्वच्छता कैबिनेट मंत्री गुलाबराव रघुनाथ पाटील ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे पर हमला बोला है. सीएम योगी के अदाकार अक्षय कुमार से मिलने और बॉलीवुड के यूपी शिफ़्ट करने से जुड़ी अटकलों पर पाटिल ने कहा, “बॉलीवुड यूपी क्यों जाएगा? क्या इन्हें डकैत बनना है? बॉलीवुड को मुंबई से कोई दूर नहीं ले जा सकता."