मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. मध्यप्रदेश के इन्दौर (Indore) में स्थित सबसे बड़े सरकारी यशवंत राव होलकर हॉस्पिटल में फिर एक बार चूहे (rat) ने नवजात बच्चे (New born baby) के पैर का अंगूठा और ऐड़ी कुतर दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है. अस्पताल (Hospital) प्रशासन ने एक महिला नर्स को निलंबित कर दिया है. अस्पताल में साफ-सफाई और सुरक्षा की ठेकेदार कंपनी के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं और कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
दरअसल बच्चा वक्त से पहले पैदा हुआ था, उसका वजन भी करीब 1.4 किलो है. उसकी देखरेख के लिए नर्सरी में वार्मर पर रखा गया था. जब बच्चे की मां उसे दूध पिलाने गई तो उसके पैरों से खून रिस रहा था जिसके बाद ये मामला सामने आया.